भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हिंदी विभाग मे किया गया। विद्यार्थियों ने पीपीटी में लोक साहित्य, लोक गाथा, लोकगीत व लोक परंपरा, रस के सिद्धांत पत्रकारिता प्रशिक्षण आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। डॉ. दुर्गावती भारतीय ने कहा कि ऐसे सेमिनार से विद्यार्थियों मे विषय की समझ के साथ अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है। प्राचार्य करुणा दुबे ने कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मे सैद्धांतिक शिक्षा के साथ जीवन का व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया गया है। डॉ. मालती तिवारी ने शोध पत्र प्रस्तुति के वाचन मे किये जाने वाली सावधानियों के विषय मे विद्यार्थियों को टिप्स दिए। अजय कुमार राजा ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. जीवन चंद्राकर, डॉ. कलमरेखा, योशिका दीवान, दिनेश साहू, योशिका, खेमचंद, प्रशांत, प्रमोद, सितेश्वरी, तनूजा, तुलसी, दामिनी, हिना सहित हिंदी विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।


