बच्चों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

चाईबासा| शांति जूनियर्स प्री स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शांति जूनियर्स प्री स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं, सहयोगी कर्मियों तथा अभिभावकों ने भी पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर परमिंदर कौर खोखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पांच सितंबर को हर वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। रौनक सिंह खोखर ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुतनी में 5 सितंबर 1888 को हुआ था। उन्हें शिक्षक होने का गर्व था। साथ ही छात्रों के प्रति विशेष लगाव था। उन्हें भारत वर्ष के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से वर्ष 1954 में सम्मानित किया गया था। शिक्षक समाज को सभ्य एवं शिक्षित नागरिक बताने में अहम भूमिका अदा करते हैं। अंत में सभी शिक्षिकाओं एवं देखभाल करने वाले कर्मियों को परमिंदर कौर खोखर एवं रौनक सिंह खोखर ने शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए तोहफे दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *