भास्कर न्यूज| चाईबासा शुक्रवार को डीपीएस स्कूल एवं कॉलेज में शिक्षक दिवस बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ दीपेंद्र प्रसाद साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन 11वीं कक्षा के ”विद्या राज एव 12वीं कक्षा के निर्मल पूर्ति के द्वारा किया गया। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का श्रेय शिक्षकों को जाता है। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए, कुछ मुख्य बातों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसके अन्तर्गत अनुशासन, शिक्षकों का सम्मान तथा कार्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की सलाह दी। समारोह में विद्यार्थियों के द्वारा उपहार व जलपान की व्यवस्था शिक्षकों के लिए किया गया था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुई। इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य मुक्ता सुंडी, प्रबंधक सावित्री पूर्ति, लेखांकन रिकीं राजश्री सिंकु, उमेश मोनू प्रधान, बबीता कैवर्त, कीर्ति यादव, रंजीता बड़ाईक, प्रतिमा दास आदि शिक्षकों ने अपना बखूबी योगदान दिया।


