डायन प्रताड़ना को मामूली झगड़ा बता पुलिस ने 107 का मामला दर्ज कर की खानापूर्ति

सरायकेला| जिले के सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। केंदुआ पंचायत के हातिया गांव की महिला कल्पना मंडल जो खुद डायन प्रताड़ना की शिकार बनीं न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचीं लेकिन गंभीर मामले को पुलिस ने सिर्फ 107 का मामला बनाकर एसडीएम कार्यालय भेज दिया। पीड़ित परिवार अंततः पद्मश्री छुटनी महतो से मुलाकात कर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता कल्पना मंडल एवं उसके पति रमेश मंडल ने परिवार परामर्श केंद्र कोलेबिरा के पद्मश्री छुटनी महतो को एक आवेदन भी दी है। घटना रविवार 31 अगस्त की सुबह की है। कल्पना मंडल के मुताबिक उनके ममेरे देवर पूरण मंडल, तरुण मंडल, उसका बेटा राजू मंडल और बैद्यनाथ महतो सहित 8-10 लोग उनके घर आए। इन लोगों ने घर के सहजन के 10 पेड़ काट दिये और दो पेड़ काटने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें डायन कहकर मारपीट की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *