जशपुरनगर| परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जनवरी में नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीयन और चयन के लिए 14 जनवरी तक बहु विकल्पीय प्रश्न आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद सहभागियों का चयन किया जाएगा।


