एकजुट रहने से होगा ब्राह्मण समाज का उत्थान: संत निवृतीनाथ:गौड़ ब्राह्मण महासभा प्रतिभा सम्मान समारोह, 175 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

चूरू शहर के दादा बाड़ी में रविवार दोपहर गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गनेडी धाम के संत निवृतिनाथ ने कहा कि ब्राह्मण समाज अन्य समाज का मार्गदर्शक होता हैं। ब्राह्मण वह है जो अन्य समाज की सकारात्मक दिशा में बदलाव लाकर उसको मुख्य धारा से जोडे़। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ काम करने से ब्राह्मण समाज का उत्थान होगा। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुटता के साथ काम करेगा। तभी समाज आगे बढ़ेगा। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंकज पंचलंगिया ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वह हमारे बीच में है हमें केवल उनको तराशना हैं। पूर्व डीआईजी पुलिस जगदीशचंद्र शर्मा ने कहा कि केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं हमें राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में समाज की भागीदार होनी चाहिए। महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने कहा कि आज हर समाज की ओर से ब्राह्मण समाज की उपेक्षा की जा रही है। जबकि ब्राह्मण समाज सर्व समाज को साथ लेकर चलता है। जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने महासभा के कार्यो पर प्रकाश डाला। समारोह में समाज की 175 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में बाबूलाल शर्मा, वैध बनवारीलाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा पत्रकार, आशीष गौतम पत्रकार, एडवोकेट योगेश शर्मा, महेंद्र चैबे, हुकमीचंद गौड़, दिनेश शर्मा, योगेश गोग्यान, कालूराम महर्षि, महेश मिश्रा, सुरेंद्र बावलिया, कैप्टन केके शर्मा दिनेश धरड़, देवकान्त शर्मा, घनश्याम महर्षि, डॉ. सावरमल शर्मा, कन्ह्यालाल महर्षि, नवीन शर्मा, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, संदीप पाटिल, शिव कुमार शर्मा, राजकुमार खेडवाल, भास्कर शर्मा, सज्जन शर्मा, रवि शंकर जोशी, पवन मोटेका, सुशील लाटा, केदार मल, राजकुमार शर्मा, महेश गोगायान , कुलदीप शर्मा, अंजनी शर्मा व सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन पुनीत लाटा, विनय गौतम, मनोज शर्मा व एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *