राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:इंदौर में 3 जनवरी को संघ का घोष शिविर, भागवत आएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 की शुरुआत में ही 3 जनवरी काे इंदौर में संघ का बड़ा कार्यक्रम हाेने जा रहा है। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी शामिल हाेंगे। उनकी उपस्थिति में दशहरा मैदान पर मालवा प्रांत के घोष शिविर का प्रकट कार्यक्रम हाेगा। शिविर की शुरुआत 31 दिसंबर से हाेगी और समापन 3 जनवरी काे हाेगा। इस दिन दशहरा मैदान पर भागवत के समक्ष 1000 स्वयंसेवक घोष की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम परिसर आनक, पणव, वंशी, शंख आदि विभिन्न वाद्यों की सुमधुर ध्वनि से गूंजेगा। गणवेश पहने स्वयंसेवकों की वाद्ययंत्र पर तारतम्यता देखने को मिलेगी। मालवा प्रांत में ऐसा आयोजन पहली बार हाेने जा रहा है। पिछले चार माह से संघ इसकी तैयारी में जुटा है। जानकारी के अनुसार 20 हजार लाेग इस आयोजन में शामिल हाेंगे। इसमें स्वयंसेवक सपरिवार उपस्थित रहेंगे। साथ ही शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक, प्रोफेशनल्स , खिलाड़ी, कलाकार, व्यवस ायी भी शामिल हाेंगे। जानकारी के अनुसार इस दाैरान भागवत संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों को विभिन्न मुद्दों पर संबोधन देंगे। घोष वादन कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों का पिछले चार माह से अभ्यास भी चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *