जयपुर में शुक्रवार शाम एक बदमाश के घर में घुसने का मामला सामने आया है। मेन गेट से अंदर घुसे बदमाश ने 2 मिनट तक रेकी की। घर में एंट्री नहीं हो पाने पर पॉर्च में खड़ी साइकिल चोरी कर ले गया। घर में लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। करधनी थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- चोरी की वारदात कृष्णा कुंज शेखावत मार्ग निवासी भरत गुर्जर के यहां हुई। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक बदमाश मेन गेट खोलकर अंदर घुसा। घर के पॉर्च में घुसकर करीब 2 मिनट तक अंदर घुसने के लिए रेकी करता रहा। अंदर एंट्री नहीं होने के चलते पॉर्च में रखा साइकिल को चोरी की नीयत से निशाना बनाया। साइकिल को धीमे से घर से बाहर निकाला। घर से निकालकर साइकिल को चलाकर चोरी कर ले गया। कुछ समय बाद घर के पॉर्च में खड़ी साइकिल गायब होने के साथ ही मेन गेट खुला मिला। घर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। महज 2 मिनट घर में घुसकर बदमाश रेकी कर साइकिल चोरी कर ले जाते दिखाई दिया। करधनी थाने में पीड़ित ने फुटेज के आधार पर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।


