300 से अधिक प्रतिभा​​ओं को किया सम्मानित:नाथ, योगी समाज का पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

राजस्थान नाथ समाज करौली के सहयोग से गोरक्ष सेना सेवा संस्थान करौली के देखरेख में राजरानी पैलेस में स्नेह मिलन व संभाग स्तरीय पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं, बारहवीं और उच्चतर कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 300 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राजस्थान नाथ समाज करौली के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र योगी व गोरक्ष सेना सेवा संस्थान के संस्थापक योगी ईश्वर सिंह बैंसला ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी, दौसा जिलाध्यक्ष शिवचरण महंत रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जूनियर योगी विजेन्द्र नाथ योगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया भी शामिल हुए। समारोह में 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिग्री डिप्लोमा में 65 प्रतिशत व किसी भी क्षेत्र में किसी भी वर्ग में राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान प्रदान करने वाले सभी नाथ सम्प्रदाय के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक गठबंधन मजबूत होता है और अच्छा काम करने वालों को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान वक्ताओं ने कुरीतियों को त्यागने, शिक्षा को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *