फरीदकोट में डल्लेवाल की फसल बर्बाद:गुलाबी सुंडी का हमला, ग्रामीण बोले- हम करेंगे देखभाल

फरीदकोट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की फसल बर्बाद हो रही है। डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर पिछले 34 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हुए है। ऐसे में खेतों की फसलों की उचित देखभाल के अभाव में बर्बाद हो रही है। अब ग्रामीणों ने बर्बाद हो रही फसलों की देखभाल की जिम्मेदारी ले ली है। आमरण अनशन शुरू करने से पहले डल्लेवाल के परिवार ने आनन-फानन में बिना पराली जलाए हैपी सीडर से गेहूं की बिजाई की थी। लेकिन इस फसल पर गुलाबी सुंडी का हमला हो गया है। इस बात की सूचना के बाद उनके गांव के लोग रविवार को किसान नेता डल्लेवाला के खेतों का जायजा लेने पहुंचे और फसल का निरीक्षण कर परिवार की अनुपस्थिति में फसल की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गांव के किसान बाज सिंह, मनजीत सिंह समेत अन्य किसानों ने कहा कि डल्लेवाला बहुत ही नेक दिल इंसान हैं और गांव में उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरा गांव चिंता में डूबा हुआ है। अगर भगवान न करे कि उन्हें कुछ हुआ तो सरकारों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की जमीनों के लिए लड़ रहे किसान नेता डल्लेवाला अपनी जान की बाजी लगाए हुए हैं, लेकिन उनकी ही फसल खराब हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *