जलती बीड़ी कमरे में फेंकने से लग गई थी आग‎:आग से झुलसे पति की मौत के 13 दिन बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

आग से झुलसी 61 साल की बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 13 दिन पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। घटना 27 नवंबर की है। घर में लगी आग से दंपती बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। घर के अन्य सदस्यों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। बिलखिरिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि कमल सिंह (67) पत्नी कृष्णा बाई (61) के साथ रहते थे। पैरालाइज्ड कमल सिंह को बीड़ी पीने की आदत थी। 27 नवंबर की रात कमल सिंह ने जलती हुई बीड़ी कमरे में फेंक दी। इसके बाद पति-पत्नी सो गए। जलती बीड़ी रजाई पर गिरी। धीरे-धीरे आग सुलगी और कुछ देर में धधक उठी। आगजनी में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों की चीखें सुन पास में रहने वाले कमल सिंह के भाई और उसके परिवार ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। एक दिन बाद कमल सिंह ने दम तोड़ दिया था। उनकी पत्नी कृष्णा बाई की हालत गंभीर थी। जिंदगी और मौत के बीच 13 दिन तक संघर्ष करने वाली कृष्णा बाई ने भी दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *