शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कुरीतियों के िखलाफ चला रहा अभियान

भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज वर्ष 1952 से जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक कुरीतियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। पौधरोपण, प्रतिभा सम्मान समारोह, कंबल वितरण, छठ पूजा में लागत मूल्य पर फल उपलब्ध कराने, वृद्धाश्रम में भोजन, वस्त्र वितरण, ब्लड डोनेशनकैंप, बिरहोर बच्चों के बीच खाद्ध व पठन पाठन सामग्री वितरण कार्यक्रम भी कर रहा है। अभियान से जिले के सभी प्रखंडों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है । संगठन जिलाध्यक्ष बालगोविंद साहू ने कहा कि वर्ष 1952 में जब संगठन का गठन किया गया था, उन दिनों जिले के सभी प्रखंडों में हर तरफ कई तरह की परेशानियां नजर आती थी। सबसे लचर स्थिति शिक्षा और स्वास्थ्य की थी। इसे देखते हुए संगठन की ओर से लगातार 73 वर्षो से अभियान चलाते हुए लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समय समय पर किया जा रहा है। साथ ही लोगों को सामाजिक कुरीतियों के िखलाफ भी जागरूक िकया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *