2023 की होमगार्ड वैकेंसी पर दो साल बाद शुरू हुई बहाली, गिरिडीह स्टेडियम में आज से दौड़

भास्कर न्यूज|गिरिडीह 2023 में होमगार्ड जवानों की नियुक्ति के लिए निकली वैकेंसी पर दो साल बाद 2025 में बहाली होगी। गिरिडीह जिले में खाली पड़े 708 होमगार्ड जवानों की नियुक्त के लिए निकली ​वैकेंसी के विरुद्ध 8500 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था। इनमें 1300 अभ्यर्थियों का आवेदन स्क्रूटनी में छंट गया था। अब 7200 आवेदन शेष रह गए हैं, जिसमें 708 होमगार्ड जवानों का चयन किया जाएगा। 8 सितंबर से गिरिडीह स्टेडियम में बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिला प्रशासन की ओर से इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसमें जिले के 10 प्रखंडों के 7200 अभ्यर्थी शारीरिक जांच प्रक्रिया में भाग लेंगे। सुबह 7 बजे से होमगार्ड अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू होगी। इसमें पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसमें एक साथ 100 अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की मौके पर ही मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा होगी। तीनों में जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हीं का चयन होगा और तत्काल उसे चयन पत्र दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियांे की उम्र सीमा 19-40 वर्ष निर्धारित है। वहीं ग्रामीण अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास और शहरी क्षेत्र अभ्यर्थियों कि शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *