भास्कर न्यूज | गिरिडीह अखिल विश्व गायत्री परिवार, गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह सहित जिलेभर में माता भगवती देवी शर्मा का महाप्रयाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गायत्री परिवार के प्रमुख कामेश्वर सिंह ने बताया कि माता भगवती देवी शर्मा का महाप्रयाण वर्ष 1994 में भाद्रपद पूर्णिमा को हुआ था। इस अवसर पर राजेश कुमार राम, भवानी प्रसाद वर्मा, किशोरी शर्मा, राम प्रसाद नायक, संजय चौरसिया, काशी प्रसाद, बुधन चंद यादव, किशुन महतो, शिवप्रसाद राम, विशेश्वर साव, मनोज शर्मा, अनिल कुमार साव, बलराम विश्वकर्मा, रेखा देवी, संगीता साव, सरिता साव, माधुरी गुप्ता, स्नेहलता देवी, पूनम आदि थे।


