झारखंड में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश:मानसून की गतिविधियां पड़ी कमजोर, उमस भरे मौसम ने किया परेशान

झारखंड में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 11 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार गरज के साथ बारिश हो सकती है। 12 और 13 सितंबर को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बीते 24 घंटे में मनोहरपुर में सर्वाधिक बारिश पिछले 24 घंटे में पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में सर्वाधिक 49.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। चार जिले में 37 डिग्री तक जाएगा पारा जिलेवार पूर्वानुमान के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है। रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जैसे जिलों में तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश होने पर इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। रांची और आसपास उमस करेगा परेशान राजधानी रांची और आसपास के जिलों में फिलहाल उमस भरी गर्मी बनी हुई है। हालांकि, अगले 48 घंटे में यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रांची में इस सीजन अब तक 1317.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा है। वहीं, खूंटी और लातेहार में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 1048.8 मिमी बारिश झारखंड में 1 जून से 7 सितंबर तक कुल 1048.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 859.5 मिमी होती है। यानी इस बार अब तक 22 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और जामताड़ा जैसे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। वहीं, गुमला, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां में वर्षा सामान्य से कम रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *