विभागीय पदोन्नति परीक्षा का आयोजन:जेटीआई में जेल प्रहरियों ने हवलदार बनने के लिए लिखित परीक्षा दी तथा दौड़ लगाई

जयपुर रोड घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को प्रहरी से मुख्य प्रहरी पद पर विभागीय पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रहरियों ने आउटडोर में दो किलोमीटर की दौड़ लगाई। जेटीआई प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि डीपीसी वर्ष 2020-21 के लिए बीकानेर, भरतपुर तथा जयपुर मंडल के लिए मुख्य प्रहरी के 13 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। डीजी जेल गोविन्द गुप्ता की ओर से एक चयन बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अध्यक्ष उप महानिरीक्षक कारागार रेंज जयपुर मोनिका अग्रवाल, सदस्य जेल अधीक्षक जेल मुख्यालय जयपुर अशोक वर्मा व सदस्य सचिव जेल अधीक्षक केंद्रीय कारागृह अलवर शिवेंद्र कुमार शर्मा हैं। परीक्षा में 3 महिला तथा 54 पुरुष समेत 57 प्रहरी शामिल हुए। परीक्षा के आयोजन में आर अनंतेश्वर अधीक्षक केंद्रीय कारागृह अजमेर, डिप्टी जेलर हिना खान, आउटडोर स्टाफ बनवारी लाल शर्मा, सुरेश, सुभाष बिश्नोई, नरेंद्र सिंह, अर्जुन, रसाल ने सहयोग किया। परीक्षा में प्रशिक्षु डिप्टी एस पी लक्ष्मण बिश्नोई, कोमल पुरोहित, मुरली मनोहर सुथार, परेश कुमार प्रजापति, जितेन्द्र सिंह राठौड़ तथा धीरज मीणा ने वीक्षक की भूमिका निभाई । सोमवार को परीक्षा में उत्तीर्ण प्रहरियों की ड्रिल एवं मस्केट्री की परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *