शहर के सामतीपुरा रोड पर स्थित चामुंडा गार्डन में रविवार को भारतीय मजदूर संघ एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जालोर के संयुक्त तत्वावधान में जिला शाखा का एक दिवसीय जिला अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें भारतीय मजदूर संघ एवं विद्युत श्रमिक संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चुन्नीनाथ व कृष्ण गोपाल को विद्युत श्रमिक संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। अधिवेशन के दौरान अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय सिंह वाघेला ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उन्होंने जिलाध्यक्ष चुन्नीनाथ, कार्यकारी अध्यक्ष पवनी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश भोलावत, प्रकाश सिंह, डूंगाराम व रेखा गोस्वामी, जिला मंत्री अमर सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री विजय कुमार, सह मंत्री जयंतीलाल व भगवती ओझा व मीडिया प्रभारी फुलाराम, आमंत्रित सदस्य बंशीलाल सोनी व किरत सिंह देवल सहित कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम महामंत्री सतीश राठौड़ ने अधिवेशन को संबोधित किया। साथ ही विद्युत श्रमिक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, महामंत्री दिनेश कुमार यादव, संयुक्त महामंत्री विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष हुकमाराम, पाबुराम, मीठालाल लोहार, केदाराम चौधरी, ओमप्रकाश गहलोत, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कुलपत सिंह व बेदाराम सुथार, कोषाध्यक्ष मनीष सेन, संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, सह संगठन मंत्री सुरेश कुमार बैरवा, मीडिया प्रभारी विपिन कुमार व मुस्ताक दीन, मंत्री राजवीर सिंह, रमेश बिश्नोई, जितेंद्र मीणा, जगदीश नागर व पुरुषोत्तम सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कुशलाराम डउकिया, विजय सिंह वाघेला, मोहनलाल माली, जगदीश दाधीच, सतीश राठौड़ व महेंद्र सैनी सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल व संरक्षक बंशीलाल सोनी ने किया।


