दो पिकअप में भरे 70 पशु कराए मुक्त:चार पशु तस्कर गिरफ्तार, पशु क्रूरता को लेकर मनियां पुलिस की कार्रवाई

धौलपुर जिले की मनियां पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पशुओं से भरे दो पिकअप को जब्त किए। पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे 70 पशुओं को मुक्त कराकर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनियां थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एएसआई थान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भरी 2 पिकअप को रोक लिया। पुलिस ने दोनों पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 70 पशुओं को मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप में मौजूद चार आरोपी पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक में मौजूद आरोपी सोहिल (19) पुत्र हनीफ खान निवासी सादाबाद उत्तरप्रदेश, शाहरुख (24) पुत्र आमीन निवासी सादाबाद उत्तर प्रदेश, बल्लू खान (35) पुत्र रईस खान निवासी सैंपऊ और इरफान (27) पुत्र नन्नू निवासी सादाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पशु तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *