दामाद का ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

दामाद ने ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में केस दर्ज किया है। घटना एक सितंबर की है। अस्पताल में उपचाराधीन कश्मीर पाल ने बताया कि ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया था। 8-9 साल से उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने बताया कि उसका दुबई का वीजा मिलने पर वह बच्चों से मिलने पहुंचा था। वहीं एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कश्मीर पाल ने खुद पर तेल डालकर आग लगाई। वह ससुराल परिवार को डराकर पत्नी को वापस साथ लाने की कोशिश में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *