CM रेखा गुप्ता पति के साथ मीटिंग में पहुंचीं:AAP बोली- दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार; कांग्रेस ने पूछा- सरकार कौन चला रहा है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग। AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं, उनके पति सुपर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।’ कांग्रेस ने X पर पूछा कि सरकार कौन चला रहा है। मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति? सौरभ भारद्वाज बोले- ये परिवारवाद नहीं तो क्या है
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने X पर लिखा, ‘जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे, आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं। हमने पहले भी बताया था CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं, इंस्पेक्शन करते हैं। ये पूरी तरह से असंवैधानिक है।’ AAP नेता ने कहा, ‘परिवारवाद पर पानी पी-पी कर कांग्रेस को गालियों देने वाली भाजपा बताए कि ये परिवारवाद नहीं है तो क्या है ? क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की मुख्यमंत्री के पास कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं बचा है जिसपर वो भरोसा कर सकें? ऐसा क्या काम है जो सिर्फ परिवार वाला ही कर सकता है? शालीमार बाग में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पहुंची थीं CM
दिल्ली CM रेखा गुप्ता रविवार को जिस में मीटिंग में अपने पति के साथ पहुंची थीं, वह शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। CM ने X पर पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन करें और तय समयसीमा पर स्टेटस रिपोर्ट दें। रेखा गुप्ता के पति पर पहले भी मीटिंग में शामिल होने का आरोप
यह पहली बार नहीं है जब रेखा गुप्ता के पति पर आधिकारिक मीटिंग में शामिल होने का आरोप लगा है​​​​​। इससे पहले AAP ने 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, PWD और दिल्ली अर्बन सेंटर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति के शामिल होने का आरोप लगाया था। पूर्व CM आतिशी ने X पर कहा, ‘पहले हम सुनते थे कि अगर गांव में महिला सरपंच चुनी जाती है तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालेगा। लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी है और सारा सरकारी काम उसका पति संभाल रहा है। ……………………………. दिल्ली CM से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर घर में हमला: भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो जारी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली CM ने शाम करीब 6 बजे X पर लिखा, ‘जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।’ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *