संगरूर में विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख हड़पे:पोलैंड की जगह जॉर्जिया भेजा, वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा थमाया

पंजाब के संगरूर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला जिला मानसा के पंजाब सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। दो साल का वर्क परमिट दिलाने का झांसा जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सुखबीर सिंह ने उसे पोलैंड भेजने और वहां दो साल का वर्क परमिट दिलाने का वादा किया था। इसके लिए शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किश्तों में कुल 9 लाख रुपए का भुगतान किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस आरोपी ने शिकायतकर्ता को पोलैंड की जगह जॉर्जिया भेज दिया। वादे के मुताबिक दो साल के वर्क परमिट की जगह मात्र तीन महीने का टूरिस्ट वीजा लगवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सुखबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *