कुमारधुबी में एक रात में आठ घरों में चोरी:खाली घरों को निशाना बनाया, लाखों के जेवर और नगदी ले गए चोर

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बागानधौड़ा में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बनाया। उन्होंने खाली घरों और ताला लगे मकानों में चोरी की। चोरों ने कई घरों के मुख्य दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़े। वे नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने मौके से एक लोहे का साबल और एक चप्पल बरामद किया है। टीवी चालू था और फ्रिज का दरवाजा खुला मिला गांधी आश्रम की रहने वाली लाल मुनी देवी पिता के श्राद्धकर्म में बिहार के आरा गई थीं। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था। अलमारी का सामान बिखरा था। टीवी चालू था और फ्रिज का दरवाजा खुला था। गणेश पंडित के बंद घर को भी निशाना बनाया गया। हालांकि वहां से कुछ नहीं चोरी हुआ। शंखनील बनर्जी के गोदाम का ताला टूटा मिला। राजू साव और दुबेश प्रसाद के घरों के मुख्य दरवाजे और अलमारियां भी तोड़ी गईं। चोरों ने कई अन्य घरों में भी खोजबीन की। कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *