अमृतसर में पुलिस कांस्टेबल की मिली लाश:9वीं बटालियन कार्यालय के बाहर कार में था शव; शरीर पर लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के अमृतसर में 9वीं बटालियन कार्यालय के सामने पार्किंग में एक पुलिस कर्मी की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान कांस्टेबल गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गुरदासपुर जिले के उमरावाल गांव का रहने वाला था और वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। एसीपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि कांस्टेबल गुरकीरत सिंह की लाश गाड़ी के अंदर से मिली। उसके शरीर पर गोली लगने का निशान भी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाल ही में वह अमरनाथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर पठानकोट भेजा गया था। इसके बाद वह ड्यूटी से लौटकर हथियारों की सफाई के सिलसिले में पटियाला भेजा गया था। लगभग 25 वर्षीय गुरकीरत सिंह 9वीं बटालियन में तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया। घटनास्थल से विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव एसीपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि शरीर पर गोली का निशान है। मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *