हरियाणा के जींद में स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट नेहा नौरिया की कोर्ट ने नशा तस्करी के जुर्म में एक दोषी को 14 वर्ष की कैद व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।ऐका कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार 10 नवंबर 2021 को सीआईए स्टाफ नरवाना गांव धमतान साहिब के निकट आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थी, तभी रात को बाइक सवार एक व्यक्ति पंजाब की तरफ से आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर कुछ दूरी से वापस मुड़कर भागने लगा। स्मैक के साथ पकड़ा था पुलिस ने पुलिस कर्मियों ने पीछा कर व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अरनू गांव निवासी प्रीतम राम के रूप में हुई थी। गढ़ी थाना पुलिस ने प्रीतम के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम (NDPS) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट नेहा नौरिया की कोर्ट ने प्रीतमपाल को दोष करार देते हुए 14 साल की कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत स्पेशल जज ने आदेश दिया है कि दोषी द्वारा जांच व ट्रायल के दौरान जेल में काटा गया समय उसकी सजा में समायोजित किया जाएगा।


