बाढ़ से जूझ रहे पंजाब में बीबी कौलां जी भलाई ट्रस्ट का राहत सामग्री भेजने का सिलसिला जारी

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां लोग भारी बारिश से हुई तबाही से जूझ रहे हैं, वहीं रात में बिजली सप्लाई ठप्प होने से उन्हें और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट ने लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण जारी रखा है। ट्रस्ट के प्रमुख, भाई गुरइकबाल सिंह के नेतृत्व में लगातार छठे दिन राहत सामग्री की एक बड़ी खेप भेजी गई है। रविवार को भेजी गई सामग्री में लंगर के साथ-साथ अन्य जरूरत की चीजेंे भी भेजी गई हैं। इसके तहत राहत सामग्री में सोलर लाइट, डायपर, मच्छरदानी, राशन, दूध के पैकेट, अचार, माचिस, अगरबत्ती, मेडिकल किट, मच्छर भगाने वाली दवाइयाँ, पीने वाली पानी की बोतलें और पशुओं के लिए चोकर जैसी कई अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह पूरी खेप लगभग 300 बैग और दो ट्रॉलियों में भेजी गई है। इन टीमों को पंजाब के विभिन्न इलाकों में भेजा गया है। उधर, बीबी कौलां जी चेरिटेबल अस्पताल की तरफ से एमडी भाई हरविंदरपाल सिंह लिटल की अगुवाई में राहत सामग्री के साथ-साथ मेडिकल टीमें भी आज गांवों में रवाना की गई हैं। जो लोगों कों गंदे पानी से होने वाले चमडी रोगों, बुखार और डेंगू इत्यादि से बचाव के लिए चैकअप के साथ साथ दवाइयां भी वितरित करेंगी। बीबी कौलां जी चैरिटेबल अस्पताल की तरफ से मेडिकल टीम द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई दवाइयों की किट भी वितरित की जाएंगी। यह सामग्री रविवार को हरिके, तरनतारन, फिरोजपुर और आसपास के गांवों में भेजी गई है। इस मौके पर मनदीप सिंह भोलू, सुखविंदर सिंह मैनेजर, सिल्की वीर, पम्मा बहन, राजवीर सिंह सोनू, बंटी वीर, गोबिंदपाल सिंह, सत्ता वीर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *