लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों को रिसर्च और डेवलपमेन्ट के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। राजधानी में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉटनी विभाग के प्रोफेसर एसएन पांडेय को नेशनल ग्रीन साइंटिस्ट अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। वहीं, प्रो.अमिता कनौजिया को वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें मिला अवॉर्ड ये रहे शामिल पुरस्कार समारोह में रिटायर्ड IFS राजीव कुमार, NGT के सदस्य डॉ.अफरोज अहमद, ICAR के पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट प्रो.एके पांडे मौजूद रहे।


