गोगावां | तेली भट्याण आश्रम के पूज्य संतश्री सियाराम बाबा के प्रभु मिलन की खबर मिलते ही नगर में शोक छा गया। रात 8 बजे नगर के मुख्य चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विभाग विद्यार्थी प्रमुख हेमेंद्र कानूनगो, प्रखंड अध्यक्ष राजू झड़ाने, प्रखंड संयोजक लक्की गुप्ता, नगर मंत्री दिग्विजय चौहान, विनायक कदम, अभिमन्यु सोलंकी, गुंजन नरिया, अंकुश गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं, नगरवासियों व व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी।