किसानों के लिए सबसे बड़ी सेवा साबित होगी नई रेत नीति: नवदीप सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवदीप सिंह विचोआ ने कहा कि पंजाब इंचार्ज एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिसोदिया द्वारा नई रेत नीति के लिए किया गया ऐलान सीमा क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत है। रेत नीति किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध होगी। इस कठिन घड़ी में किसानों का हाथ पकड़ना और उनके हौसले को बढ़ाना सरकार की गंभीर नीयत को दर्शाता है। विचोआ ने बताया कि पंजाब सरकार ने सीमा क्षेत्रों के खेतों से रेत हटाने की नीति बनाने पर सहमति जता दी है। हाल की बाढ़ के कारण किसानों की खेती, घर और रोजगार के साधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में यह कदम उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। नई रेत नीति जल्द लागू होगी जो सीमा किसानों की खुशहाली का रास्ता खोलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *