डीसी ने एनसीसी कैडेट्स को सौंपी बाढ़ पीड़ितों की मदद की जिम्मेदारी

डीसी साक्षी साहनी ने अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए एनसीसी कैडेटों को जिम्मेदारी सौंपी है। अजनाला क्षेत्र में बाढ़ का सामना कर रहे लोगों की जरूरतों पर डेटा एकत्रित करने का काम सौंपा था। कर्नल पीडीएस बल ने बताया कि अजनाला क्षेत्र में रावी नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ के कारण गांवों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। एनसीसी कैडेटों को भी इन गांवों के प्रभावित लोगों की ज़रूरतों के आंकड़े एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। कैडेट संबंधित व्यक्ति को कॉल करके उसकी ज़रूरत की सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाएगा। यह जानकारी डीसी कार्यालय में दी जाएगी। प्रशासन उन जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुखपाल सिंह संधू ने कहा कि एनसीसी कैडेट किसी भी मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस मौके पर एडीसी शहरी अमनदीप कौर, सूबेदार गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *