बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव तारा चंद भगत ने कहा कि पंजाब के 3704 शिक्षक मोहाली स्थित डीपीआई (सेकेंडरी) कार्यालय के बाहर बीते चार दिनों से लगातार धरने पर हैं। उनकी मांग है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें पंजाब पे स्केल का लाभ दिया जाए। शिक्षकों ने लंबी कानूनी लड़ाई जीतने के बावजूद अब तक सभी जिलों में वेतन नहीं मिला है। कुछ जिलों में 70 प्रतिशत शिक्षकों को छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिल रहा है। बसपा ने सरकार से मांग की है कि सभी शिक्षकों की सैलरी कोर्ट के आदेशानुसार तुरंत जारी की जाए। भगत ने कर्मचारियों से ‘पंजाब संभालो’ अभियान से जुड़ने और बसपा की सरकार बनाने की अपील की, जो उनके हक में फैसले लेगी।


