नशा मुक्ति अभियान : छात्रों ने लिया सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प

डीएवी कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पर एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशे की बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को नशे की लत से बचाना, समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में शिक्षा संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नशे के खिलाफ एक सशक्त जन आंदोलन खड़ा किया जा सके। इस अवसर पर छात्रों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ युवा, सशक्त भारत और नशा मुक्त भारत स्वर्णिम भारत जैसे नारे लगाए, जिससे पूरे परिसर में जागरूकता और संकल्प का माहौल बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *