भाजपा युवा नेता ने तलवार से काटा केक,VIDEO:कोरबा में बद्री अग्रवाल का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे अपने जन्मदिन के दौरान गाड़ी के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास खड़े समर्थक तालियां बजाते और खुशी मनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक तरफ अनुशासन और कानून व्यवस्था की बात करती है। दूसरी तरफ उसके नेता खुलेआम गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बद्री अग्रवाल ही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमएस की धारा के तहत एमबी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से राजनीतिक माहौल गरम है। जहां कांग्रेस कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं भाजपा नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *