दुर्ग के मचांदुर में भगवा झंडा विवाद:अग्नि-वीर जवान के घर पर BJP युवा मोर्चा ने फहराया ध्वज, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में भगवा झंडा विवाद सामने आया है। अग्नि-वीर जवान कौशल निषाद के घर पर 3 सितंबर की रात भगवा ध्वज लगाने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ। दो पुलिसकर्मियों ने कौशल को झंडा लगाने से रोका और कथित तौर पर मारपीट की। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने मचांदुर गांव पहुंचकर कौशल के घर पर फिर से भगवा ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुर्ग पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। आसपास इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई राहुल टिकरिया ने बताया कि वे गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर मौके पर पहुंचे। कौशल निषाद का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें जबरन थाने ले जाना चाहते थे और नौकरी छीनने की धमकी दी। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन सतर्क एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि, झंडा परिवार की सहमति से फहराया गया है। अभी गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास शिकायत हो तो वे थाने में आकर जानकारी दें। फिलहाल मचांदुर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *