खून देने वालों को बीमारियों का खतरा कम हो जाता है : पसरीचा

अमृतसर | भारत विकास परिषद अमृतसर मेन शाखा द्वारा अपने 13वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में ब्लेड दान कैंप लगाया गया। प्रधान सुमित पूरी एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब मिड टाउन और गौरव क्लब के सहयोग से यह कैंप पसरीचा हॉस्पिटल हरिपुरा में लगाया गया। जिसमें एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह मुख्य अतिथि और डॉ. इंद्रपाल सिंह पसरीचा विशेष रूप से शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ डॉ. पसरीचा ने करके खूनदान देने वालों को प्रोत्साहित किया। शिविर में कई लोगों ने खूनदान करके मानवता की सेवा का उदाहरण दिया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने खूनदान देने वाले युवा को मैडल और भारत विकास परिषद का प्रशंसा पत्र भेंट किया। परिषद के महासचिव संजीव जैन ने कहा कि खूनदान महादान है और यह बीमार लोगों का जीवन बचाने का सबसे बड़ा काम है। इस मौके पर संजीव, राजेश प्रभाकर, रविंदर पठानिया, विनोद महाजन, लोकेश वालिया, वीडीजी.1 विजय मेहरा, विशिष्ट, मुनीश धीर, सुनील चोपड़ा, कुंवर वालिया, राजन बहल, विशाल, संजीव गोयल, रवि महाजन, अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *