शारदीय नवरात्र में 8 जगहों में होगी रामलीला, कमेटियों की रिहर्सल शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इन दिनों में शहर की कई रामलीला क्लब की ओर से रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। इन रामलीला कमेटियों की ओर से रिहर्सल शुरू कर दी है। जिसमें श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान रावण, मेघनाद, कुंभकरण, राजा दशरथ, राजा जनक और कैकई समेत अन्य की भूमिका निभाने वाले कलाकार रिहर्सल में पहुंच रहे हैं ताकि रामलीला का मंचन अच्छा किया जा सके। रात साढ़े 9 से 11 बजे तक एक घंटे चलने वाली रिहर्सल में भूमिका निभाने वाले कलाकार पहुंच रहे हैं। शहर की कई रामलीला 20 तो कई 21, 22 सितंबर से शुरू होगी जो दशहरा के अगले दिन तक खेली जाएगी। इसमें नारायणगढ़ जीटी रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर श्री वैष्णो रामलीला ड्रामा-टिक क्लब की ओर से 21 सितंबर से रामलीला शुरू की जाएगी जो दशहरा के एक दिन पहले समाप्त होगी। डायरेक्टर राज शम्मी और भूपिंदर भिंदा की डायरेक्शन में खेली जाने वाली रामलीला पिछले करीब 45 सालों से खेली जा रही है। इसी तरह न्यू माडल टाउन यूथ रामलीला ड्रामा-टिक क्लब की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। यह रामलीला 21 सिंतबर से खेली जाएगी। प्रधान तरसेम सिंह की अध्यक्षता और डायरेक्टर जगदीश भारद्धाज की डायरेक्शन में यह रामलीला 1984 से शुरू की थी जो आज तक खेली जा रही है। इसी तरह शहर के अन्य इलाकों में रामलीला खेली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *