अमृतसर | बाढ़ के कारण जीएनडीयू ने सत्र दिसंबर-2025 के तहत अंडर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट समेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की तारीखों में बदलाव किया है। प्रो. शालिनी बहल ने बताया कि नियमित और प्राइवेट छात्रों के लिए पोर्टल पर फॉर्म भरने, फीस ऑनलाइन, कैश के जरिए जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। बाद में लेट फीस 250 से 2 हजार रुपए का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। प्राइवेट परीक्षार्थी और कॉलेजों के लिए फीस भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। फॉर्म प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले पूरी करनी होगी।


