विश्वकर्मा पूजा में इस वर्ष बाइक-स्कूटी की डिलीवरी पिछले साल की तुलना में 80% तक कम रहेगी। इसकी वजह है कि सरकार ने 22 सितंबर से 350 सीसी से कम के दुपहिए वाहनों में जीएसटी 28 से घटाकर 18% कर दिया है, इसलिए ग्राहक अब 22 सितंबर या इसके बाद डिलीवरी लेना चाह रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन जो डिलीवरी लेने वाले थे, वे अब नवरात्र के दौरान ही लेंगे। डीलरों ने बताया कि पिछले साल विश्वकर्मा पूजा के दिन रांची में 1000 बाइक की डिलीवरी हुई थी। इस वर्ष इनकी संख्या 200 तक ही रहने की उम्मीद है। करीब 800 बाइक की िबक्री अब नवरात्र के दौरान ही होगी। इसके अलावा जीएसटी घटने के कारण इस बार बुकिंग की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। यही स्थिति धनबाद और जमशेदपुर की भी है। जमशेदपुर… 150 बाइक की डिलीवरी 22 के बाद ली जाएगी विश्वकर्मा पूजा पर बुकिंग हुई थी, लेकिन खरीददार अब 150 बाइक की डिलीवरी 22 सितंबर के बाद लेंगे {लगभग 40% बुकिंग कैंसिल कराई गई है। {नवरात्र में 100 से 125 सीसी की बाइक की बुकिंग और बढ़ेगी। धनबाद… विश्वकर्मा पूजा में की गई 35-40 % बुकिंग कैंसिल दुर्गा पूजा के लिए लगभग 2700 दोपहिया वाहन की बुकिंग है {विश्वकर्मा पूजा में कराई गई 35-40% बुकिंग कैंसिल करा दी गई है {100 और 125 सीसी की 400 से अधिक बाइक की बुकिंग दुर्गा पूजा में बढ़ेगी। रांची… इनक्वायरी भी 22 के बाद की ही आ रही यूनिवर्सल होंडा: डीलर निशांत सिंह ने बताया कि पिछले साल विश्वकर्मा पूजा में 64 गाड़ियां डिलीवर हुई थीं, इस बार अभी तक सिर्फ 4 गाड़ियों के लिए बुकिंग हुई है। अब तक 50 दुपहिए की डिलीवरी 22 सितंबर के बाद के लिए शिफ्ट हो चुकी हैं। होराइजन होंडा : संचालक सुमित जैन ने बताया कि पिछली बार हमने विश्वकर्मा पूजा में 105 गाड़ियों की डिलीवरी दी थी। इस बार मुश्किल से 20 लोग ही डिलीवरी लेंगे। करीब 80 दुपहिए की डिलीवरी 22 सितंबर या इसके बाद शिफ्ट हो गई हैं। इन्क्वायरी खूब आ रही है। शैल यामाहा: संचालक सुधीर कुमार साहू ने कहा कि पिछली बार विश्वकर्मा पूजा में हमने 30 गाड़ियों की डिलीवरी दी थी। इस बार अभी तक सिर्फ 5 गाड़ियों की बुकिंग है। करीब 25 गाड़ियां जो 140 सीसी से 225 सीसी की हैं, उनके खरीदार 22 सितंबर के बाद ही डिलीवरी लेंगे। महालक्ष्मी सुजुकी : संचालक ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा में पिछले वर्ष 100 गाड़ियों की डिलीवरी हुई थी। इस वर्ष सिर्फ 20 की अभी तक तय लग रही है। 90 गाड़ियां 22 सितंबर या इसके बाद के लिए शिफ्ट हो गई हैं। – शेष पेज 9 पर बाइक की तरह कारों की बिक्री पर फर्क नहीं पड़ेगा रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि स्कूटी-बाइक पर जीएसटी घटने का लाभ 22 सितंबर के बाद ही मिलेगा। लेकिन कारों की बिक्री पर फर्क नहीं पड़ेगा। 22 सितंबर से पहले जीएसटी 28 और सेस 20% मिलाकर लोगों को 48 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ रहा है। इस स्थिति में कंपनियां 22 सितंबर से पहले ही अपने घाटे को कम करने के लिए गाड़ियां बेचना चाह रही हैं। क्योंकि, 22 सितंबर के बाद सेस का इनपुट नहीं मिलेगा। 800 गाड़ियों की डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा में नहीं होगी 125 सीसी से नीचे की बाइक : 360 125 सीसी या इससे ऊपर की बाइक : 540 22 सितंबर के बाद बाइक के दाम कितने घटेंगे कीमत एक्स शोरूम बचत 1,00,000 रु. 8,000 1,50,000 रु. 12,000 1,70,000 रु. 16,000 हेमंत जैन, अध्यक्ष, रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (नोट : जैसा डीलरों ने बताया)


