रिलायंस जियो का यूजर बेस 50 करोड़ पार:यह आंकड़ा अमेरिका, UK और फ्रांस की कुल आबादी से ज्यादा; कंपनी ने कई ऑफर्स भी पेश किए

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने बुधवार (3 सितंबर) को ऐलान किया कि उसके यूजर्स की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ को पार कर चुकी है। यह आंकड़ा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस की कुल आबादी (करीब 48 करोड़) से भी ज्यादा है। जियो अब दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा नेटवर्क बन गया है। 5 सितंबर को अपनी 9वीं एनिवर्सरी मनाने जा रही जियो ने इस मौके पर अपने यूजर्स के लिए कई शानदार ऑफर्स भी पेश किए हैं। जियो की पांच बड़ी उपलब्धियां जियो ने अपने 50 करोड़ यूजर बेस के साथ ही पांच बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं… 9वीं एनिवर्सरी पर धमाकेदार ऑफर्स जियो ने अपनी 9वीं एनिवर्सरी और इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कई शानदार ऑफर्स की घोषणा की है… 5-7 सितंबर का वीकेंड धमाल: 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक का खास ऑफर: जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने क्या कहा? रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ‘जियो की 9वीं एनिवर्सरी पर मैं गर्व और कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं कि 50 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने हम पर भरोसा दिखाया है। एक देश में इतने बड़े पैमाने पर पहुंचना इस बात का सबूत है कि जियो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यह कनेक्टिविटी की ताकत को दर्शाता है, जो एक डिजिटल सोसाइटी को आकार दे रही है।’ आकाश अंबानी ने आगे कहा, ‘मैं हर जियो यूजर को दिल से धन्यवाद देता हूं। आपका भरोसा हमें हर दिन प्रेरित करता है। हम आगे भी भारत के करोड़ों लोगों तक बेहतरीन टेक्नोलॉजी पहुंचाने के लिए कमिटेड हैं, ताकि यह सुलभ, उपयोगी और जीवन को बदलने वाली हो। हम मिलकर एक डिजिटल भारत के सपने को साकार करेंगे।’ जियो का IPO प्लान हाल ही में हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो 2026 की पहली छमाही में यानी जून तक अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। यह भारतीय इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो अपनी सिर्फ 5% हिस्सेदारी भी बेचती है, तो ये करीब 58,000 से 67,500 करोड़ रुपए तक फंड जुटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये हुंडई मोटर इंडिया के बाद अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अक्टूबर 2024 में हुंडई का IPO 27,870 करोड़ रुपए का था। इस हिसाब से देखा जाए तो रिलायंस जियो का IPO हुंडई के इश्यू के दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है। ₹13.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है वैल्यूएशन भारत के टेलीकॉम सेक्टर में सबसे बड़ा प्लेयर बनने के एक दशक बाद रिलायंस जियो ये IPO ला रही है। इस इश्यू की लिस्टिंग से कंपनी की वैल्यूएशन करीब 154 बिलियन डॉलर यानी लगभग 13.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। ये आंकड़ा जियो की कॉम्पिटिटर कंपनी भारती एयरटेल की मौजूदा मार्केट वैल्यू ( करीब 11 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा है। जियो के IPO से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *