अकाली दल करेगा उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार:सांसद हरसिमरत कौर बादल नहीं डालेगी वोट; कहा – प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों की मदद करना

शिरोमणि अकाली दल ने उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगा। पार्टी ने इसका कारण पंजाब में आई बाढ़ को बताया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह चुनाव का बहिष्कार करेगी और उसके सांसद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। फिलहाल, अकाली दल के पास सिर्फ एक ही सीट है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल फिलहाल बठिंडा से सांसद हैं। पार्टी के फैसले के बाद वह वोट नहीं डालेंगी। अकाली दल ने यह निर्णय पंजाब में आई भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लिया है। पार्टी का कहना है कि जब पूरा पंजाब बाढ़ की तबाही झेल रहा है, तब उनका दायित्व है कि वह प्रभावित लोगों की मदद करें। केंद्र के रवैये को बताया कारण अकाली दल का आरोप है कि न तो केंद्र सरकार और न ही पंजाब सरकार ने अब तक राहत और बचाव कार्यों में अपेक्षित कदम उठाए हैं। पार्टी ने कहा कि हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और लोग बुनियादी जरूरतों से भी वंचित हैं। ऐसे समय में चुनाव में भाग लेने की बजाय हर संभव मदद पहुंचाना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। आज देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति मंगलवार को संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 781 सांसद मतदान करेंगे और शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। पीएम मोदी पहले वोटर हो सकते हैं। बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव से दूरी बनाई है, जबकि अकाली दल ने पंजाब बाढ़ का हवाला देकर मतदान से इनकार किया है। एआईएमआईएम इंडिया उम्मीदवार को और वाईएसआरसीपी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। जीतने वाला उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा, जिन्होंने सेहत का हवाला देकर इस्तीफा दिया था। आंकड़ों के लिहाज से एनडीए के राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग समीकरण बदल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *