मंडी में जलस्तर बढ़ने से बहा अस्थाई रास्ता:जान जोखिम में डाल ब्यास नदी पार कर रहे लोग, नए पुल का काम हुआ शुरू

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बहुत ही अहम कून का तर पुल अभी तक नहीं बन पाया है। अब यहां पर लगा झूला पुल भी हटा दिया गया है। ऐसे में कुछ दिन पहले ही लोगों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा एक अस्थायी रास्ता बनाया था। दो दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह अस्थायी रास्ता बह गया। लोगों को आने-जाने में बहुत कठिनाई हुई। इस दौरान लोग लोहे के सिंगल गाटर पर जान जोखिम में डालकर आर पार करते हुए नज़र आए। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जैसे ही विभाग को इस बात का पता चला तो वहां पर उन्होंने पहुंचकर रास्तें को दोबारा बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। पुल ना होने से लोग परेशान बता दें कि यह कून का तर पुल चार क्षे़त्रों मंडी, जोगिंद्रनगर, द्रंग और धर्मपुर के लिए एक बहुत ही अहम पुल है। इस पुल से अगर आवाजाही न होने के कारण लोगों को करीब 50 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। जिससे समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं। बाढ़ में बह गया था पुल साल 2023 में आई बाढ़ में यह कून का तर पुल बह गया था। बाद में लोगों की आवाजाही के लिए यहां पर एक झूला पुल बनाया गया। मगर इस बरसात में यह पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया और अब यहां पर इन दिनों नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है, और झूला पुल हटा दिया है एक्सईएन बोले- काम शुरू कर दिया है इस बारे में मंडी एक्सईएन डीके वर्मा ने बताया कि पुल का काम शुरू हो गया है और इसके लिए कटिंग की जा रही है। लोगों के लिए अस्थायी रास्ता बनाया गया था, जो शनिवार को बह गया। उन्होंने कहा कि रास्ते को ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *