जालंधर | भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण एवं श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी बस्ती गुजां की सोमवार को एक मीटिंग हुई। इसमें 28 सितंबर को होने वाले संयुक्त सरल विवाह समारोह की जानकारी दी गई। संगठन हर वर्ष नवरात्र के शुभ अवसर पर मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह करवाता है। बहरहाल, मीटिंग का आयोजन डॉ. जोगिंदर अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें शाखा के प्रकल्प प्रमुख रवि महाजन ने बताया कि 28 सितंबर को 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा। इन सब परिवारों से संपर्क कर लिया गया है। डॉ. राजेश मन्नण ने भी अपने विचार रखे। श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला कमेटी के प्रधान लक्की मल्होत्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति गौशाला कमेटी की पूरी टीम तन, मन धन से इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए तैयार है। यहां चंद्र शर्मा, केएल अरोड़ा, बाल कृष्ण मैनी, दर्शन जरेवाल, सतनाम अरोड़ा, मोहित कुमार, चमनलाल सारंगल, डॉ. रमेश कंबोज उपस्थित थे।


