GST के अब केवल दो स्लैब 5% और 18%:सोना ₹1.06 लाख के ऑलटाइम हाई पर, जोमैटो-स्विगी से खाना मंगाना हुआ महंगा

कल की बड़ी खबर GST से जुड़ी रही। अब GST के 4 की जगह केवल दो स्लैब 5% और 18% होंगे। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे साबुन, शैंपू के साथ AC, कार भी सस्ते होंगे। वहीं सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सोना 1,597 रुपए बढ़कर 1,06,021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रोटी-पिज्जा, दूध GST फ्री; हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस पर भी टैक्स नहीं: GST के अब केवल दो स्लैब 5% और 18%; 22 सितंबर से लागू होंगे अब GST के 4 की जगह केवल दो स्लैब 5% और 18% होंगे। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे साबुन, शैंपू के साथ AC, कार भी सस्ते होंगे। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी। ​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1,597 बढ़कर ₹1.06 लाख के ऑलटाइम हाई पर: इस साल अब तक ₹29,859 महंगा हुआ; चांदी ₹1.23 लाख किलो बिक रही सोने के दाम 3 सितंबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,597 रुपए बढ़कर 1,06,021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,04,424 रुपए पर था। ​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा: फेस्टिव सीजन से पहले प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ाई, अब ₹10 की जगह ₹12 चार्ज लगेगा ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना मंगाना अब थोड़ा और महंगा हो गया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म चार्ज में 20% का इजाफा किया है। जोमैटो ने ऑर्डर पर लगने वाली फीस को 10 रुपए से बढ़ाकर 12 रुपए कर दिया है। ​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रिलायंस जियो का यूजर बेस 50 करोड़ पार: यह आंकड़ा अमेरिका, UK और फ्रांस की कुल आबादी से ज्यादा; कंपनी ने कई ऑफर्स भी पेश किए भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने बुधवार (3 सितंबर) को ऐलान किया कि उसके यूजर्स की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ को पार कर चुकी है। यह आंकड़ा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस की कुल आबादी (करीब 48 करोड़) से भी ज्यादा है। ​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अब दवाओं का लाइसेंस मिलना आसान होगा: ड्रग्स और क्लीनिकल ट्रायल्स के नियमों को बदल रही सरकार, फार्मा सेक्टर को फायदा​​​​​​​ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फार्मास्यूटिकल और क्लीनिकल रिसर्च सेक्टर में कारोबार को आसान बनाने के लिए न्यू ड्रग्स एंड क्लीनिकल ट्रायल्स रूल्स-2019 में कुछ बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रस्तावित बदलावों को 28 अगस्त को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया और अब जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट ने SEBI पर केस किया: सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर की; शेयर बाजार में हेरफेर से जुड़ा है मामला अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट ग्रुप ने भारतीय शेयर बाजार के रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के खिलाफ केस कर दिया है। SEBI ने जेन स्ट्रीट पर बाजार में हेरफेर करने और 4,844 करोड़ रुपए का अवैध मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए शेयर बाजार से बैन कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *