पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए झज्जर में जोड़ा चंदा:पंचायतों ने डीसी को सौंपा चेक, पाटिल बोले-मदद करना हम सबका कर्तव्य

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए झज्जर जिले के गांव छुछकवास व बीड़ छुछकवास के लोगों ने चंदा एकत्र कर 1 लाख 17 हजार रुपए की राशि का योगदान दिया है। दोनों गांवों के सरपंचों महावीर सिंह व अभिमन्यु ने बीडीओ राजाराम के नेतृत्व में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को सहायता राशि का चेक सौंपा है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के अत्यंत मुश्किल समय में मदद करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर दानवीरों के प्रयासों से अभी तक मदद का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि गांव छुछकवास के समस्त ग्रामवासियों ने 61 हजार व बीड़ छुछकवास के समस्त ग्राम वासियों ने एकजुट होकर 56 हजार रुपए की राशि का दान किया है। डीसी ने पंचायतों का कार्य सराहा डीसी ने बाढ़ पीडितों के अत्यंत मुश्किल समय में तन, मन और धन से निस्वार्थ भाव से इस सहायता राशि के लिए दोनों गांवों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के बाढ़ पीडितों को मदद की जरूरत है। भयानक बाढ़ ने वहां जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। पूरे राष्ट्र से पंजाब की सहायता के लिए हाथ उठे हैं, जिसमें झज्जर भी पीछे नहीं है। पंजाब के लिए मदद का किया आह्वान उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक तौर पर लोगों को बढ़-चढ़कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए राहत सामग्री पहुंचाएं। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *