पंजाब सरकार ने 20 हजार करोड़ मांगे, मिले 1600 करोड़:PM मोदी के ऐलान पर AAP-कांग्रेस नाराज; बिट्टू ने कहा- और मदद मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब का हवाई सर्वे किया। इसके बाद गुरदासपुर के तिबड़ी कैंट में राज्य सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। पीएम ने पंजाब को 1600 करोड़ का पैकेज दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार इससे खुश नहीं है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि हमने केंद्र से 3 मांगें की थी। पहली में 20 हजार करोड़ रिलीफ फंड और दूसरी में 60 हजार करोड़ रुपए बकाया मांगा था, जबकि तीसरी में 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करने संबंधी कुछ शर्तों में राहत देने की मांग की थी। लेकिन ये नई चीज लेकर आए। यह बहुत बड़ा मजाक है। सरकार के मुताबिक 20 हजार करोड़ की मांग के मुकाबले पंजाब को सिर्फ 1600 करोड़ मिले, यानी 92% कम। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ये ऊंट के मुंह में जीरा है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ये 1600 करोड़ फौरी राहत है। उन्होंने कहा कि और मदद दी जाएगी। नुकसान का पैसा अलग से भी दिया जाएगा। छह पॉइंट्स में समझें, पीएम मोदी ने पंजाब को क्या दिया पंजाब में पांच दशकों की सबसे भयंकर बाढ़
पंजाब इस समय पिछले 50 वर्षों की सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। लगातार बारिश और पहाड़ी राज्यों से आए पानी के कारण 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 2,064 गांव डूब गए। 3.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं, 1.84 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। अभी तक 14 जिलों में 51 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3 लोग लापता हैं। अब पढ़िए एक्सपर्ट्स की राहत पैकेज पर 2 अहम बातें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *