झारखंड कैडर की आईपीएस संपत मीणा बनाई गईं सीबीआई की विशेष निदेशक

झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी संपत मीणा को केंद्र सरकार ने सीबीआई का विशेष निदेशक बनाया है। मीणा झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर थीं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सीबीआई में विशेष निदेशक के पद पर उन्हें नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सीबीआई के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करेगी, लंबित और जटिल मामलों की जांच में भी तेजी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *