चैंबर के पूर्व अध्यक्षों की बायोग्राफी पुस्तक का लोकार्पण

झारखंड चैंबर के गौरवशाली इतिहास और नेतृत्व की विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से फेडरेशन के पूर्व अध्यक्षों की जीवनी पर आधारित बायोग्राफ्री पुस्तक का लोकार्पण मंगलवार को चैंबर भवन में किया गया। इस पुस्तक में पूर्व अध्यक्षों के जीवन, योगदान और संगठन को नई दिशा देने में निभाई गई भूमिका का विस्तृत संकलन है। पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार, आरके सरावगी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विष्णु बुधिया और केके साबू ने अपने संबोधन में कहा कि हर अध्यक्ष के सामने नई चुनौतियां रही हैं और सभी ने मिलकर चैंबर को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बताया कि आठ माह की मेहनत के बाद यह संकलन तैयार हुआ है। यह पुस्तक भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी। चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह प्रयास न केवल व्यापार जगत के लिए प्रेरणा देगा, बल्कि संगठन की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उपाध्यक्ष राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने बायोग्राफी के प्रकाशन में सहयोग के लिए सभी पूर्व अध्यक्षों को धन्यवाद दिया। साथ ही पुस्तक प्रकाशन में सहयोग के लिए सलूजा गोल्ड, हीरालाल ग्रुप और बाबूलाल प्रेमसंस ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *