रांची से ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस और ATS की संयुक्त कार्रवाई, इस्लामनगर के तबरक लॉज से धराया

रांची पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से हुई। पकड़े गए शख्स की पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है, जिस पर आईएसआईएस से जुड़े होने का शक है। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। बोकारो का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। लगातार निगरानी और खुफिया इनपुट के बाद आखिरकार रांची में उसे दबोचने में सफलता मिली। पलामू में भी छापेमारी, एक हिरासत में संयुक्त टीम की पलामू में भी छापेमारी की सूचना है। वहां से एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह भी असहर दानिश के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं। पूछताछ से कई अहम कड़ियां जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल असहर दानिश से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एटीएस इस बात की जांच कर रही है कि उसकी गतिविधियां किन-किन जगहों तक फैली हुई थीं और उसके संपर्क में कितने लोग थे। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से आईएसआईएस के नेटवर्क और उनकी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क आईएसआईएस से जुड़े मामलों में अब तक झारखंड के कई जिलों से संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। इस ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस मिलकर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *