जमशेदपुर शहर के 10 सैरात बाजार में खुलेगा मेधा डेयरी का मिल्क बूथ

जमशेदपुर| शहर के सभी 10 सैरात बाजार में मेधा डेयरी का मिल्क बूथ स्टॉल खुलेगा। इसे लेकर मंगलवार को जेएनएसी के उप नगर आयुक्त और डेयरी कंपनी के पदाधिकारियों के बीच जेएनएसी कार्यालय में बैठक हुई। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि डेयरी कंपनी को प्रशासन की ओर से बिष्टुपुर, साकची, कदमा, सोनारी, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को समेत अन्य बाजारों में बूथ स्टॉल खोलने के लिए बाजार में दुकान आवंटित किया जाएगा। कृष्ण कुमार ने बताया कि जेएनएसी सैरात बाजार का रखरखाव कर रहा है। डेयरी कंपनी शहरवासियों की सुविधा के लिए मिल्क बूथ स्टॉल खोलना चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *