इंदौर में होम्योपैथ डॉ. सुनील राजपूत की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गुना से उठाया है। वह डॉक्टर के परिवार की एक महिला के संपर्क में था। महिला से उसकी दोस्ती है। डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए उसने उनकी हत्या कर दी। इस केस की इन्वेस्टिगेशन पुलिस की 5 टीम कर रही हैं। एक टीम गुना में है। यह टीम महिला की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गुना के आशीष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में अपने 3 अन्य साथियों के नाम बता दिए हैं। कॉल डिटेल के बाद आरोपी की जानकारी पुलिस को लग गई थी। आरोपी आशीष पेशे से वकील है। काफी पहले से वह महिला के संपर्क में आया। महिला और आशीष की दोस्ती ही इस हत्या की वजह बनी। इस मामले में महिला के भाई को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता रही है। जल्द खुलासे की बात कही है। गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का रखा इनाम 28 साल के डॉ. सुनील साहू की शुक्रवार रात 10.30 बजे हत्या कर दी गई थी। वे शहर के कुंदन नगर में जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक चलाते थे। हमलावरों ने क्लिनिक में घुसकर उन्हें गोली मारी थी। तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज करने के बहाने आए थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। डॉ. सुनील मूल रूप से गुना के कुंभराज के रहने वाले थे। इंदौर जोन 1 के डीसीपी विनोद मीणा ने आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम दिन में घोषित किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए गुना के अलावा एक टीम रीवा भी भेजी गई है। घटना के बाद आरोपी ने मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया इस मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले शिवानंद तिवारी को पकड़ा था। वह इंदौर में फैक्ट्री में काम करता है। उसके मोबाइल से ही एक हमलावर ने डॉ. सुनील को कॉल कर क्लिनिक बुलाया था। शिवानंद ने बताया था कि जिसने उससे मोबाइल मांगा था, वह टोपी पहनने के साथ चश्मा लगाए हुए था। पर्ची पर डॉक्टर का नाम, नंबर और पता लिखे हुए था। दो लड़के बाइक पर थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार भी दिखी थी। इसे आरोपियों ने दूर पार्क किया था। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। घटना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… डॉक्टर के पिता के आंसू नहीं रुक रहे, बोले-कलेजा था डॉ. सुनील साहू के पिता जगदीश प्रसाद साहू ने कहा, ‘मेरा एक ही बेटा था। उसे भी भगवान ने उठा लिया। आगे-पीछे अब कुछ भी नहीं बचा। बेटा तीन-चार साल से इंदौर में रह रहा था। दो बेटियां हैं। छोटी बेटी का रिश्ता तय हो गया है। अप्रैल में उसकी शादी करने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें… इलाज के बहाने क्लीनिक आए थे शूटर्स इंदौर में बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे होम्योपैथ डॉक्टर सुनील राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहर के कुंदन नगर में रहने वाले डॉक्टर सुनील को बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर गोली मारी थी। वे कैंट रोड स्थित अपने घर पर ही जीवन धारा नाम से क्लिनिक चलाते थे। पूरी खबर पढ़ें…


