11वीं की छात्रा ने खाई नींद की गोलियां, हालत गंभीर:परिजनों ने की शादी की बात तो उठाया जानलेवा कदम, झोलाछाप डॉक्टर से खरीदी थी दवा

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के जैतपुरा खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक से नींद की गोलियां खरीदी और खा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में भर्ती 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने बयान में बताया कि वह जीरापुर के एक युवक से पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थी। जब उसके माता-पिता को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने किसी अन्य लड़के से उसका रिश्ता तय करने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों के इस कदम से परेशान होकर लड़की ने जान देने का फैसला कर लिया। झोलाछाप डॉक्टर से खरीदी थीं गोलियां नाबालिग रविवार की सुबह अपने गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक गई और तीन नींद की गोलियां खरीद लीं। उसने इन गोलियों को खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान नायब तहसीलदार सलेजा मिश्रा और पुलिस ने लड़की के बयान लिए। लड़की ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया था। लड़की सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती रही। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, झोलाछाप डॉक्टर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। उसने बिना किसी जांच के दवा दे दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *